लोकसभा में बिल की वोटिंग में गैरहाजिर BJP के 20 सांसद कौन? जिन्हें पार्टी ने भेजा नोटिस

लोकसभा में मंगलवार को सरकार ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया। इस दौरान बीजेपी के 20 से अधिक सांसद सदन में गैर हाजिर रहे। अब पार्टी ने सभी सांसदों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

One Nation One Election Bill

One Nation One Election Bill

One Nation One Election Bill: लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। इस मौके पर बीजेपी ने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा था। लेकिन जब बिल पेश हुआ उस समय बीजेपी के 20 से अधिक सांसद सदन में मौजूद नहीं थे। पार्टी ने सभी सांसदों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

एक देश एक चुनाव के लिए कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संसद में संविधान का 129 संशोधन विधेयक पेश किया। हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से छपी खबर के अनुसार इस दौरान तीन केंद्रीय मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नितिन गडकरी भी अनुपस्थित थे।

विज्ञापन

ये सांसद रहे अनुपस्थित

समचार एजेंसी एएनआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जो लोग उपस्थित नहीं थे क्या उन्होंने पार्टी को पहले से सूचित किया था या नहीं। पार्टी ने जिन सांसदों को नोटिस जारी किया है उनमें से कुछ के नाम भी सामने आए हैं। इनमें जगदंबिका पाल, शांतनु ठाकुर, बीएस राघवेंद्र, विजय बघेल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विजय बघेल, भागीरथ चौधरी, उदयराज भोंसले, जयंत कुमार राॅय और जगन्नाथ सरकार शामिल हैं।

विज्ञापन

बिल पेश करने से पहले हुई वोटिंग

लोकसभा में बिल पेश करने के बाद जोरदार हंगामे के बीव इस पर वोटिंग हुई। बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े। इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग के बाद पर्ची से मतदान हुआ तब जाकर बिल लोकसभा में पेश हो पाया। बता दें कि देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाने को लेकर पिछले साल सितंबर में पूर्व प्रेसिडेंट कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इस साल सितंबर में मोदी कैबिनेट ने इस रिपोर्ट को मंजूरी दी थी। रिपोर्ट में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव साथ कराए जाने को लेकर सुझाव दिए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ