मुंबई के गोरेगांव में पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, सात की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

मुंबई के गोरेगांव में पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, सात की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
विज्ञापन

A massive fire broke out in a five-storey building in Goregaon seven people died: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर गोरेगांव के पास देर रात एक पांच मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई थी। अब एक और शख्स की भी मौत की खबर है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है और 39 लोगों की हालत गंभीर है। इनका इलाज मुंबई के एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस और बचाव दल तैनात हैं।

Advertisment

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे के प्रति दुख जताया है। साथ मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की देने की घोषणा है।

सात लोगों की मौत, 39 की हालत गंभीर

एएनआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि गोरेगांव की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 39 लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी का इलाज मुंबई के एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्किंग एरिया में पड़े कपड़ों में आग लग गई जिसके बाद आग पूरे इलाके में फैल गई।

विज्ञापन

चार कार और 40 से ज्यादा बाइक जलकर हुईं खाक

वहीं, बताया जा रहा है कि चार कार और 40 से ज्यादा बाइक आग में जलकर खाक हो गई हैं। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ