Monsoon Rain Alert: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज यानी 22 जून 2026 को मानसून अरब सागर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई और नए इलाकों में पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा इस समय 19°N अक्षांश पर है और इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
इन राज्यों में हीटवेव चलने की चेतावनी

2 / 8
अगले चार से पांच दिनों तक विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और अगले दो दिनों तक छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा के बाकी हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार के कुछ इलाकों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी से भारी बारिश होने वाली है. मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

3 / 8
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में 25 से 28 जून के दौरान बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है.
इन राज्यों में जारी रहेगा बारिश का दौर

4 / 8
पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती हैं. 23 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 23 से 28 जून के बीच देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
अगले सात दिनों तक बहुत भारी बारिश

5 / 8
पूर्वोत्तर भारत में 23-28 जून के दौरान सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होगी. इसमें से 23-26 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी है. 23-28 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 23-24 जून और 24-28 जून के दौरान असम, मेघालय में, 23 जून और 26-28 जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश होगी.
कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भी भारी बरसात के आसार

6 / 8
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 23-28 जून के दौरान, उत्तरी कर्नाटक में 23-28 जून के दौरान, दक्षिणी कर्नाटक में 23-24 जून के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 23-24 जून और 28 जून को रायलसीमा में 23-25 जून और 28 जून को कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है. 25-28 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 25-27 जून के दौरान रायलसीमा में 26-27 जून के दौरान बहुत भारी बरसात होगी.
पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा का हाल

7 / 8
वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो 23-28 जून के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 23 जून और 26-28 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 23 जून के दौरान ओडिशा में काफी ज्यादा व्यापक बारिश होगी. 24-25 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, 23-28 जून के दौरान झारखंड, 23-28 जून के दौरान बिहार, 23-28 जून के दौरान ओडिशा में कहीं कहीं बारिश होगी.
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

8 / 8
वहीं, उत्तर भारत की बात करें तो 23-28 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 24-28 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कहीं कहीं छिटपुट बारिश होगी. कहीं-कहीं तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने वाली हैं. 23-26 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 24-28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाएं चलने वाली हैं. 23 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कहीं-कहीं ओले गिरेंगे.