मुंबई में ऑडिशन देने पहुंचे बच्चों को रोहित आर्य नाम के शख्स ने बंधक बना लिया था. हालांकि मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी रोहित आर्या को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर रोहित ने बच्चों को बंधक क्यों बनाया था, हालांकि उसने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मुझे उकसाओ मत.
सामने आए वीडियो में रोहित कह रहा है कि सुसाइड करने की जगह मैंने एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को बंधक बना लिया. मेरे कोई बड़ी डिमांड नहीं है, बहुत सिम्पल सी डिमांड है. बहुत मोरल और एथिकल डिमांड है. मेरे कुछ सवाल हैं और जवाब पर कुछ काउंटर सवाल भी है. मुझे सिर्फ जवाब चाहिए.
वीडियो में वह कह रहा है कि मैं कोई आतंकी नहीं हुई और ना पैसों की डिमांड है. मुझे बस बात करनी है, इसीलिए मैंने इन बच्चों को बन्धक बनाया है. यह सब प्लान के तहत किया है. अगर मैं जिंदा रहा तो मैं ऐसा करूंगा. अगर मैं मर गई तो कोई और करेगा लेकिन यह जरूर होगा क्योंकि आपकी जरा सी भी गलती मुझे इस पूरी जगह को आग लगाने और उसमें मर जाने के लिए उकसाएगी.
कौन है रोहित आर्या?
रोहित आर्या पुणे का रहने वाला है. उसे एक स्कूल के काम का सरकारी टेंडर मिला हुआ था. रोहित का कहना है कि उसे अपने द्वारा किए गए काम के पैसे नहीं मिले. रोहित ने अपने बकाए पैसे के लिए कई बार आंदोलन भी किया. रोहित का कहना है कि उसका 2 करोड़ रुपया बकाया है.
महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर का बयान सामने आया है. दीपक केसरकर का कहाना है कि उन्होंने खुद रोहित को पैसे दिए थे. चेक से पैसे दिए गए थे. रोहित आर्या, माझी शाला सुंदर शाला योजना का सहभागी है.
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
17 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines