हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी आतंकी मोहम्मद अली खान की जेल में हत्या, कोल्हापुर जेल में था बंद

1993 Mumbai Blast Convict Murdered in Kalamba Jail: मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों के दोषी आतंकी की रविवार को कोल्हापुर जेल में कैदियों ने हत्या कर दी। वह जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था।

विज्ञापन
1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी आतंकी की जेल में हत्या

1993 Mumbai Blast Convict Murdered in Kalamba Jail: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां की कलंबा जेल में बंद 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद अली खान उर्फ मनोज कुमार भंवरलाल गुप्ता की 5 कैदियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 70 साल का मोहम्मद अली खान 1993 में हुए बम ब्लास्ट का दोषी था और उम्रकैद की सजा काट रहा था। मोहम्मद पर ब्लास्ट से पहले आंतकियों के पास आरडीएक्स और हथियार पहुंचाने का आरोप था। फिलहाल कोल्हापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

1993 Mumbai Blast Convict Mohammed Ali Khan

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलंबा स्थित सेंट्रल जेल में बंद मोहम्मद अली खान की कुछ कैदियों ने रविवार सुबह नाली के ढक्कन से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मोहम्मद अली जब पानी की टंकी के पास नहाने गया तो 5 कैदियों ने मिलकर ड्रेनेज के ढक्कन से धावा बोल दिया। इस हत्या को अंजाम देने वालों में पिल्या सुरेश पाटिल, संदीप शंकर, दीपक खोत, ऋतुराज विनायक और सौरभ विकास शामिल हैं।

बता दें कि कोल्हापुर की कलंबा जेल में पहले भी कैदियों के आपसे में लड़ने और हत्या की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में इस घटना से एक बार फिर जेल प्रशासन के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Pune Hit And Run Case: नाबालिग के माता-पिता 5 जून तक पुलिस रिमांड में, आरोपी बोला- हादसे पहले शराब पी थी

ये भी पढ़ेंः जर्मन मेड जिगाना पिस्टल से सलमान को मारने की थी योजना… मुंबई पुलिस का खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें