NCB Mumbai: नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जामनगर व मुंबई से 120 करोड़ की एमडी ड्रग जब्त

Mephedrone Drug Seized

नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। NCB ने यहां भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने छापे के दौरान 60 किलो MD ड्रग्स जब्त की। बरामद की गई ड्रग्स में से 10 किलो गुजरात से और 50 किलो मुंबई से सीज़ की गई।

विज्ञापन

मामले में एनसीबी ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 4 को गुजरात से और 2 को मुंबई से पकड़ा गया है। NCB ने गुजरात यूनिट के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन की। ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 120 करोड़ बताई जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

NCB के उप महानिदेशक एसके सिंह ने बताया कि यह एमडी ड्रग मुंबई के एक गोदाम व जामनगर से जब्त की गई। खुफिया की सूचना पर गोदाम पर छापा मारा गया। एनसीबी ने इस मादक पदार्थ के तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

एनसीबी के डीडीजी सिंह ने बताया कि शुरुआती में जामनगर की नौसेना खुफिया इकाई ने एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त किए जाने की जानकारी दी थी। इस सूचना पर एनसीबी व नैवल इंटेलिजेंस यूनिट ने साझा रूप से काम किया। इस सूचना पर जामनगर से 10.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ