---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

कौन थे उद्धव गुट के नेता अभिषेक घोसालकर, मुंबई में गोली मारकर की गई है हत्या

Maharashtra Crime News: फेसबुक लाइव के दौरान हमलावर ने अभिषेक घोसालकर पर अचानक गोलियां दाग दीं। वे पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे।

---विज्ञापन---

Mumbai Maharashtra Shiv Sena Abhishek Ghosalkar shot dead: महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोषालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फेसबुक लाइव के दौरान हमलावर ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमले का वीडियो भी सामने आया है। हमला करने वाले ने भी कुछ देर बाद आत्महत्या कर ली। हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारी थीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामने आया घटना का वीडियो दिल दहला देने वाला है। घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

कौन थे अभिषेक घोषालकर

---विज्ञापन---

अभिषेक घोषालकर उद्धव गुट के वफादार माने जाते थे। उनकी उम्र 40 साल थी। वे पूर्व विधायक विनोद घोषालकर के बेटे थे। अभिषेक घोसालकर मुंबई नगर निगम के नगरसेवक थे। वह मुंबई डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक भी थे। साल 2013 में तेजस्वी दारेकर से उनकी शादी हुई थी। वे उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी थे और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ये छात्र ले जा सकते हैं खाने का सामना, गाइडलाइन में किसे क्या छूट मिली?

कौन था हमलावर मॉरिस नोरोन्हा

---विज्ञापन---

अभिषेक को गोली मारने वाले का नाम मॉरिस नोरोन्हा था। उसे लोग मॉरिस भाई के नाम से जानते थे। वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता था। वह बोरीवली पश्चिम की आईसी कॉलोनी में रहता था। उसके खिलाफ साल 2022 में पुलिस का लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है। यह मामला एक महिला को ब्लैकमेल और रेप करने का था। दोनों के बीच राजनीतिक दबदबे को लेकर विवाद था जिसे सुलझाने के लिए फेसबुक लाइव हो रही थी। दोनों स्थानीय राजनीति पर हावी होने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

---विज्ञापन---

डराने वाला है घटना का वीडियो

यह वारदात तब हुए जब दोनों साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। लाइव खत्म होने के बाद जैसे ही घोषालकर कुर्सी से उठे उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। उनके पेट और कंधे पर गोली लगी थी। हत्याकांड का सामने आया वीडियो डराने वाला है। वहीं इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियां राज्य की बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई हैं। उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस के इस्तीफे की मांग की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-लव मैरिज करने पर लड़के के खिलाफ दर्ज हुआ केस, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

First published on: Feb 09, 2024 12:11 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola