---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर की FB Live के दौरान गोली मारकर हत्या, Video आया सामने

Abhishek Ghosalkar Firing Video: शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

राहुल पांडे, मुंबई: 

Abhishek Ghosalkar Firing Video: मुंबई में शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर गुरुवार को फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मुंबई के दहिसर इलाके के MHB पुलिस स्टेशन की हद में शिवसेना UBT (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक घोसालकर को 3 गोलियां लगीं। MHB पुलिस ने अभिषेक घोसालकर को इलाके के करुणा अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस फायरिंग की सूचना के बाद करुणा अस्पताल में भी लोगों की भीड़ लग गई। इलाज के दौरान ही अभिषेक घोसालकर ने दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

मॉरिस भाई ने की फायरिंग 

पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान मॉरिस भाई के रूप में हुई। मॉरिस भाई का असली नाम मौरिस नोरोन्हा था। उसने घोसालकर पर चार गोलियां चलाईं। घोसालकर पर ये फायरिंग उस वक्त हुई, जब वे मॉरिस भाई के साथ फेसबुक लाइव करके निकले थे। जैसे ही फेसबुक लाइव खत्म हुआ, अभिषेक पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की। अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद मॉरिस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फेसबुक लाइव में घोसालकर पर गोली चलने का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। इस गोलीबारी की घटना को लेकर शिवसेना UBT सरकार पर हमलावर हो गई है।

https://twitter.com/kaliwada/status/1755617122905203184

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कौन थे अभिषेक घोसालकर?

शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोषालकर पूर्व नगरसेवक थे। विनोद घोसालकर पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। विनोद मुंबई बिल्डिंग रिपेयर्स एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। अभिषेक की पत्नी भी पार्षद रह चुकी हैं। मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में उनका परिवार राजनीतिक विरासत रखता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के पास ठाणे के पुलिस स्टेशन में फायरिंग की खबर सामने आई थी। ये गोलीबारी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने की थी। उन्होंने शिवसेना-शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ समेत दो लोगों पर गोली चला दी थी। मुंबई में लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से राज्य की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल वाटर बाउंड्री पार करके Kuwait से मुंबई कैसे पहुंची बोट? पुलिस जांच में 3 चौंकाने वाले खुलासे

First published on: Feb 08, 2024 08:34 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola