---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

कौन था मौरिस नोरोन्हा? जिसने शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर चलाईं गोलियां, फिर किया सुसाइड

Mauris Noronha Abhishek Ghosalkar: शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर की मौत हो गई। मौरिस ने खुद पर भी गोलियां चलाईं।

---विज्ञापन---

Mauris Noronha Abhishek Ghosalkar: मुंबई में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां फेसबुक लाइव के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। जानकारी के अनुसार, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां मारी गईं। उन्हें मौरिस नोरोन्हा नाम के शख्स ने गोली मारी। इसके बाद मौरिस ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौरिस नोरोन्हा को मॉरिस भाई के नाम से भी जाना जाता था। आइए जानते हैं कि मौरिस नोरोन्हा कौन था…

मौरिस नोरोन्हा कौन था? 

मुंबई की आईसी कॉलोनी, उपनगर बोरीवली में मौरिस नोरोन्हा के ऑफिस में ये गोलियां चलीं। फेसबुक लाइव में मौरिस और अभिषेक ने आपसी दुश्मनी खत्म कर क्षेत्र के विकास करने की बात कही थी। घोसालकर पर तीन गोलियां चलाने के बाद नोरोन्हा ने खुद को मार डाला। मौरिस नोरोन्हा खुद को एक पुरस्कार विजेता सामाजिक कार्यकर्ता बताता था।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/kaliwada/status/1755617122905203184?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1755617122905203184%7Ctwgr%5E6d99e02c26cd4f7de993979a219fd3d36c64f1b2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fmumbai%2Fshiv-sena-ubt-leader-abhishek-ghosalkar-shot-firing-near-mhb-police-station%2F574810%2F

उद्धव ठाकरे गुट में शामिल होना चाहता था मौरिस

कहा जाता है कि मौरिस शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट में शामिल होना चाहता था। मौरिस नोरोन्हा और अभिषेक घोसालकर दोनों वार्ड नंबर 1 से चुनाव लड़ना चाहते थे। बता दें कि मौरिस पर एक महिला का रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लग चुका था। करीब दो साल पहले पुलिस ने 48 साल महिला का रेप करने, ब्लैकमेल, धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद नोरोन्हा को गिरफ्तार किया गया था।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना पर कहा है कि गोलीबारी की घटना की जांच की जाएगी। दूसरी ओर विपक्ष हमलावर हो गया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।

---विज्ञापन---

अभिषेक घोसालकर ने अस्पताल में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, फेसबुक लाइव खत्म करने के बाद ये गोलियां चलीं। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो अभिषेक घोसालकर जिंदा थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मौरिस और अभिषेक में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। संभवतया इसी विवाद की रंजिश में उन्हें गोली मारी गई। अभिषेक घोसलाकर के पिता विनोद घोसालकर पूर्व विधायक रह चुके हैं। मुंबई और बोरीवली क्षेत्र में घोसालकर परिवार की अच्छी पहचान है। अभिषेक घोसलाकर की पत्नी भी पूर्व पार्षद रह चुकी हैं।

---विज्ञापन---

पिछले दिनों हुई थी गोलीबारी

ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले दिनों मुंबई के ठाणे के पुलिस स्टेशन में सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। कुछ दिन पहले ही भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना-शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ समेत दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एक्स पर लिखा- ”महाराष्ट्र में गुंडाराज। मौरिस कुछ दिन पहले सीएम एकनाथ शिंदे से मिला था।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शिवसेना UBT नेता अभिषेक घोसालकर पर फायरिंग, Video आया सामने 

ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल वाटर बाउंड्री पार करके Kuwait से मुंबई कैसे पहुंची बोट? पुलिस जांच में 3 चौंकाने वाले खुलासे

First published on: Feb 09, 2024 12:51 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola