Health Update: मुलायम सिंह यादव की अब कैसी है तबीयत, गुरुग्राम अस्पताल ने जारी किया ये बयान
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में गुरुग्राम अस्पताल ने बयान जारी किया है। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। सोमवार को गुरुग्राम स्थित अस्पताल ने समाजवादी नेता मुलायम सिंह का पहला आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट जारी किया और बताया कि विशेषज्ञों की टीम उनका इलाज कर रही है।
इससे पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता अस्पताल के अनुसार, “मुलायम सिंह यादव वर्तमान में मेदांता अस्पताल गुड़गांव की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।”
मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। #mulayamsinghyadav pic.twitter.com/22vrI5xVYJ
— News24 (@news24tvchannel) October 3, 2022
इस बीच, नेताजी के परिवार वाले उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। उनके भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव आज सुबह दिल्ली पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन किया। पीएम ने अखिलेश से उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने मुलायम यादव के इलाज में हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर मैंने उनके बेटे अखिलेश यादव से फोन पर बात की और उनका हालचाल जाना।
आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की 'क्रिटिकल केयर यूनिट' में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
नेताजी से मिलना एवं अस्पताल के अंदर जाना संभव नहीं है इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।
नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर दी जाती रहेगी। pic.twitter.com/NBlzaNIOuu
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 3, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सपा नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”हम सभी मुलायम सिंह यादव की बिगड़ती सेहत से चिंतित हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.”
DMK अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की। अपने ट्विटर हैंडल पर स्टालिन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। उम्मीद है कि वह पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: