नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में पार्टी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए सोमवार दोपहर ऐतिहासिक शहर मैसूर पहुंचीं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा फिर से प्रारंभ होगी। कांग्रेस की यात्रा मंगलवार और बुधवार को दो दिन का ब्रेक लेगी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की अपनी लगभग पांच महीने की यात्रा के 26वें दिन में प्रवेश कर गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी 3,570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ