Mulayam Singh Yadav Health Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक व वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh Yadav) की हालत अभी भी नाजुक है। रविवार को फिर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन (Health Bulletin) जारी किया गया।
अभी पढ़ें – 40 सिर वाले रावण ने जब्त किया भगवान राम का ‘धनुष और बाण’: उद्धव ठाकरे
आईसीयू में ही भर्ती हैं मुलायम सिंह
मेदांता अस्पताल गुरुग्राम की ओेर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव आज काफी गंभीर हैं। मेदांता अस्पताल गुरुग्राम के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि वे जीवन रक्षक दवाओं के सहारे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक व्यापक टीम उनका इलाज कर रही है। मुलायम अस्पताल के आईसीयू में में भरती है।
अखिलेश ने अस्पताल में ही डाला डेरा
बता दें कि पिछले सप्ताह मुलायम सिंह को तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें सांस लेने में दिक्कत और किडनी की परेशानी बताई गई थी। मुलायल के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अस्पताल में ही बने हुए हैं। करीब तीन दिन पहले मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की थी कि नेता जी के स्वास्थ्य के लिए दुआएं करें।
अभी पढ़ें – ‘नीतीश कुमार की उम्र हो गई है’, भाजपा के लिए काम करने के आरोपों पर बोले प्रशांत किशोर
बड़े-बड़े नेताओं ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल
मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव को देखने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रामगोपाल यादव, बिहार से लालू के परिवार के काफी सदस्य, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। वहीं वीवीआई के आने कारण अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुछ दिनों पहले भी मुलायम की तबीयत खराब हुई थी। तभी भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब तीन साल से मुलायम की तबीयत लगातार खराब चल रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
32 mins agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
53 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 hr agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
3 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines