'नीतीश कुमार की उम्र हो गई है', भाजपा के लिए काम करने के आरोपों पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरोपों पर पलटवार करते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनकी उम्र हो गई है। बता दें कि नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाया था कि वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिख रहा है। वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन कुछ और कहते हैं। अगर मैं भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा होता, तो मैं कांग्रेस को मजबूत करने की बात क्यों करता? उन्होंने कहा कि मैं यह सुझाव भी क्यों दूंगा कि जदयू का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए?

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नीतीश कुमार ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जिन पर वे भरोसा भी नहीं कर सकते हैं, इसलिए वे कुछ न कुछ कहते रहते हैं।

बता दें कि पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने उन्हें एक पद की पेशकश की थी। प्रशांत के इस दावे पर नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। उनकी जो मर्जी है बोले रहे। नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर बीजेपी में गए हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। अब मैं उनकी टिप्पणी पर कुछ भी जवाब नहीं दूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ