'मुलायम सिंह जी मेरे सपने में आए थे...' साइकिल से दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप यादव
Edited By Gyanendra Sharma

Tej Pratap Yadav
Edited By Gyanendra Sharma

Tej Pratap Yadav
पटना: बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को तेज प्रताप साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे। लालू यादव के बेटे ने कहा कि उनके सपने में सपा नेता मुलायम सिंह यादल आए थे। उन्होंने ट्विट कर इस बात की जानकारी दी। तेज प्रताप नीतीश के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं…आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ। मंत्रालय जाते समय उन्होंने मीडिया से बात भी की।
आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं…आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ। pic.twitter.com/dhwbIGQU6O
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 22, 2023
तेज प्रताप ने कहा कि आज सुबह करीब 9 बजे मुलायम सिंह मेरे सपने में आए इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई।
लालू के बड़े लाल के सोशल मीडिया का काफी शौक है। अक्सर वे रील्स और वीडियो बनाते रहते हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का निधन 10 अक्टूबर 2022 को हुआ था. वे 82 साल के थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: