हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: SECL परिक्षेत्र में 10 से अधिक मवेशियों की तड़प-तड़प कर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

विज्ञापन
SECL

अजयारविंद नामदेव, शहडोल: एक ओर जहां भारत में गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांगें उठ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर SECL प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। पूरा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के SECL परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां 10 से अधिक गायों की तड़प-तड़प के मौत हो गई। वहीं भारी संख्या में मवेशियों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वहीं इस असमय मवेशियों की मौत से नाराज गौ रक्षक व बजरंग दल ने विरोध करते हुए एसईसीएल के मुख्य गेट बंद करा दिया, जिससे कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा स्थानीय लोगों के बीच रोष है।  सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और संघटन के लोगों को काबू करने की कोशिश की।

दरअसल, धनपुरी थाना क्षेत्र में संचालित SECL अमलाई ओसीएम कांटा घर के पास स्थित झाड़ियों में अचानक 8 से अधिक मवेशियों की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मरने वाले मवेशियों में दुधारू गाय व बैल शामिल हैं।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि एसईसीएल की लापरवाही के चलते उनके परिक्षेत्र में मवेशियों ने विचरण के दौरान कुछ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही कामधेनु गौ सेवक व बजरंग दल के पदाधिकारी व सदस्य पहुंच कर इस मामले का जमकर विरोध किया।

फिलहाल, एसईसीएल के मुख्य गेट को बंद करा दिया गया, जिससे कोयला उत्पादन प्रभावित हुआ है। वहीं इस मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर लोग अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola