Morena Road Accident: मध्यप्रदेश के मुरैना में खड़ी ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, सात घायल

Morena Road Accident, bus-truck collision, Madhya pradesh, MP News, Hindi News

Morena Road Accident

Morena Road Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बस सड़क किनारे खड़ी डंपर ट्रक से जा भिड़ी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। यह हादसा शुक्रवार की देर रात दो बजे देव पुरी बाबा इलाके में हुआ। मृतकों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

रात दो बजे हुआ हादसा

मुरैना के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ग्वालियर से दिल्ली के रास्ते में एक डंपर ब्रेकडाउन हो गया था। इसलिए देवपुरी के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। रात करीब दो बजे एक यात्री बस पीछे से ट्रक से जा टकराया। तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी। बस में ज्यादातर मजदूर सवार थे, जो टीकमगढ़ और छतरपुर के बताए जा रहे हैं। ये सभी मजदूरी करने के लिए दिल्ली जा रहे थे।

विज्ञापन

31 मई को महिला समेत चार की गई थी जान

इससे पहले 31 मई को मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद आग लगने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना जिले के तिमरी थाना क्षेत्र के पोखरनी गांव की है। कार में चार लोग सवार थे और सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ