चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली में विफल होने के बाद भाजपा अब पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है। वहीं, आप के आरोप से इनकार करते हुए भाजपा ने कहा कि आप नेतृत्व के भीतर दरार बढ़ रही है। बता दें कि पंजाब में भाजपा के सिर्फ दो विधायक हैं।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5108 नए केस, 31 की मौत
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया कि पंजाब के विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है। चीमा ने पार्टी के एक विधायक द्वारा प्राप्त एक कॉल का हवाला देते हुए दावा किया कि हमारे पार्टी के नेताओं से कहा जा रहा है कि दिल्ली आओ, तुम्हें भाजपा के बड़े नेताओं से मिलवाऊंगा।
चीमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा पार्टी बदलने पर हर विधायक 25 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही है। कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस भले ही सफल हो गया हो, लेकिन दिल्ली के विधायक दृढ़ रहे और भाजपा के ऑपरेशन को विफल कर दिया।
चीमा ने दोहराया कि विधायकों को भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए कहने के लिए बहुत सारे फोन आए हैं। जब पत्रकारों की ओर से ये जवाब देने के लिए दबाव डाला गया कि भाजपा ने कितने विधायकों से संपर्क किया है, तो पंजाब के मंत्री ने कहा कि कुछ 10 विधायक।
भाजपा ने 7 से 10 विधायकों से किया है संपर्क: चीमा
चीमा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वे (भाजपा) हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कुछ 7-10 विधायकों से संपर्क किया है। सही समय पर सबूत देंगे।
उधर, भाजपा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा, “पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा द्वारा भाजपा के खिलाफ राज्य सरकार गिराने का बेबुनियाद आरोप यह दर्शाता है कि आप पंजाब में बड़े विभाजन की ओर जा रही है। केजरीवाल के हस्तक्षेप से पार्टी टूटने की कगार पर है।
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने भाजपा पर केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करने और दिल्ली के अपने कुछ विधायकों को राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
9 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
11 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
12 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
13 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines