SCO Summit 2022: पीएम मोदी दो दिवसीय SCO समिट के लिए आज होंगे रवाना, उज्बेकिस्तान में रूस, चीन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात संभव

Modi Putin Jinping
विज्ञापन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit 2022) के शिखर समिट में हिस्सा लेने के लिए आज उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी 15 और 16 सितंबर को समरकंद में होने वाली SCO समिट में हिस्सा लेंगे।

अभी पढ़ें – Madhya Pradesh: धनगांव में यात्री बस नदी में गिरी, 2 की मौत और 20 घायल 

विज्ञापन

इस बैठक में रूस, चीन और पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष भाग ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ अलग बातचीत हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी शिखर सम्मेलन शामिल होंगे।

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के आठ सदस्य देश चीन, रूस, भारत, पाकिस्तान कजाख्‍स्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्‍बेकिस्तान हैं। इसके अलावा चार ऑब्जर्वर देश अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं। छह डायलॉग सहयोगी अर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की हैं। एससीओ का मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में है।

विज्ञापन

भारत के लिहाज से इस बार का SCO शिखर सम्मेलन काफी अहम है, क्योंकि सितंबर 2023 में आयोजित होने वाले अगले समिट की अध्यक्षता भारत करेगा। जिसमें चीन, रूस और पाकिस्तान के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ