चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दावा किया कि दिल्ली में विफल होने के बाद भाजपा अब पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही है। वहीं, आप के आरोप से इनकार करते हुए भाजपा ने कहा कि आप नेतृत्व के भीतर दरार बढ़ रही है। बता दें कि पंजाब में भाजपा के सिर्फ दो विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने दावा किया कि पंजाब के विधायकों को बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली आने के लिए कहा गया है और पार्टी बदलने के लिए करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है। चीमा ने पार्टी के एक विधायक द्वारा प्राप्त एक कॉल का हवाला देते हुए दावा किया कि हमारे पार्टी के नेताओं से कहा जा रहा है कि दिल्ली आओ, तुम्हें भाजपा के बड़े नेताओं से मिलवाऊंगा।

विज्ञापन

चीमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा पार्टी बदलने पर हर विधायक 25 करोड़ रुपए की पेशकश कर रही है। कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस भले ही सफल हो गया हो, लेकिन दिल्ली के विधायक दृढ़ रहे और भाजपा के ऑपरेशन को विफल कर दिया।

चीमा ने दोहराया कि विधायकों को भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए कहने के लिए बहुत सारे फोन आए हैं। जब पत्रकारों की ओर से ये जवाब देने के लिए दबाव डाला गया कि भाजपा ने कितने विधायकों से संपर्क किया है, तो पंजाब के मंत्री ने कहा कि कुछ 10 विधायक।

विज्ञापन

भाजपा ने 7 से 10 विधायकों से किया है संपर्क: चीमा

चीमा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते से वे (भाजपा) हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कुछ 7-10 विधायकों से संपर्क किया है। सही समय पर सबूत देंगे।

उधर, भाजपा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। राज्य महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा, “पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा द्वारा भाजपा के खिलाफ राज्य सरकार गिराने का बेबुनियाद आरोप यह दर्शाता है कि आप पंजाब में बड़े विभाजन की ओर जा रही है। केजरीवाल के हस्तक्षेप से पार्टी टूटने की कगार पर है।

विज्ञापन

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने भाजपा पर केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग करने और दिल्ली के अपने कुछ विधायकों को राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ