उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 22 साल के एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को ब्रेन अटैक आया था, जिसकी वजह हाई ब्लड प्रेशर बताया जा रहा है. अपने बेटे को इस तरह खो देने से पूरा परिवार सदमे में है. वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक गेम इस कदर उनके बच्चे की जान ले सकता है.
ये भी पढ़ें: कानपुर में नर्स की लापरवाही ने छीनी नवजात की जान, वार्मर मशीन में जलकर मासूम की मौत
क्या है पूरा मामला?
मृतक युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है. वो मेरठ के खैरनगर इलाके का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक कैफ को ऑनलाइन गेमिंग, खासतौर पर पबजी खेलने की लत लग चुकी थी. वो घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था और अक्सर कान में इयरफोन लगाए रहता था. घटना वाले दिन भी कैफ देर रात तक ऑनलाइन गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसे अचानक तेज सिरदर्द हुआ और वो बेचैन होने लगा. कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई. परिवार के लोग उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई.
सिर की नस फटने से हुई मौत
डॉक्टर्स के मुताबिक, कैफ का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो 300 तक पहुंच गया. इस कारण उसके दिमाग की नस फट गई, जिसे मेडिकल भाषा में ब्रेन एनीयूरिज्म कहा जाता है. हालत गंभीर होने पर युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. दिल्ली में दो दिन तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि गेमिंग की आदत इतनी खतरनाक साबित हो सकती है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार मोबाइल पर गेम खेलना, मानसिक तनाव और उत्तेजना पैदा करता है. इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: UP में तेज रफ्तार का कहर, रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल चल रहे 7 लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत
संबंधित खबरें
नोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
24 mins agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर हिरासत में
3 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
3 hrs agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
4 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines