UP में तेज रफ्तार का कहर, रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर पैदल चल रहे 7 लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को जब्त करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ganga Expressway Accident

पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के रायरबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार और बेकाबू कार का कहर देखने को मिला है। सुलतानपुर जनौली के पास हाईवे पर पैदल चल रहे 4 लोगों को कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में घायल 7 लोगों में से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 3 लोग गंभीर घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक नाबालिग लड़की शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार छोड़कर फरार हुआ आरोपी ड्राइवर

CO डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार जब्त कर ली गई है, लेकिन आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है। हादसे के बारे में पता चलते आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाईवे पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था।

पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गई कार

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में घायलों ने बताया कि सातों लोग भंडारे से लौट रहे थे और पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहे थे कि पीछे से अचानक तेज रफ्तार कर आई और उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई। सातों लोग जगतपुर के कोडर निवासी थे। इनके नाम रिया पटेल, प्रिया पटेल, हिमांशी, शालिनी, रश्मि, साधना और आसमा थे, जो चूली गांव में आयोजित भंडारे में गए थे। हिमांशी और शालिनी की मौत मौके पर ही हो गई थी।

विज्ञापन

एंबुलेंस के लेट आने से आक्रोशित हैं लोग

जगतपुर CHC और जिला अस्पताल पहुंचने तक आसमा और रश्मि भी दम तोड़ चुकी थीं। अस्पताल पहुंचते ही दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं लोगों का कहना है कि घायलों की जान बच सकती थी, लेकिन एंबुलेंस पहले तो आधा घंटा देरी से आई और फिर उसका दरवाजा ही नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोला और फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया था।

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ