ऑनलाइन गेम से कैसे फटी दिमाग की नस? मेरठ में 22 साल के युवक की ब्रेन अटैक से मौत

UP News: मेरठ में ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 22 साल के युवक की ब्रेन अटैक से मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक युवक का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जिससे उसकी दिमाग की नस फट गई.

Youth Died due to Online Gaming

Credit: News 24

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां ऑनलाइन गेमिंग के दौरान 22 साल के एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक युवक को ब्रेन अटैक आया था, जिसकी वजह हाई ब्लड प्रेशर बताया जा रहा है. अपने बेटे को इस तरह खो देने से पूरा परिवार सदमे में है. वो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक गेम इस कदर उनके बच्चे की जान ले सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मृतक युवक की पहचान मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है. वो मेरठ के खैरनगर इलाके का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक कैफ को ऑनलाइन गेमिंग, खासतौर पर पबजी खेलने की लत लग चुकी थी. वो घंटों तक मोबाइल पर गेम खेलता रहता था और अक्सर कान में इयरफोन लगाए रहता था. घटना वाले दिन भी कैफ देर रात तक ऑनलाइन गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसे अचानक तेज सिरदर्द हुआ और वो बेचैन होने लगा. कुछ ही देर में उसकी हालत गंभीर हो गई. परिवार के लोग उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई.

सिर की नस फटने से हुई मौत

डॉक्टर्स के मुताबिक, कैफ का ब्लड प्रेशर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गया था, जो 300 तक पहुंच गया. इस कारण उसके दिमाग की नस फट गई, जिसे मेडिकल भाषा में ब्रेन एनीयूरिज्म कहा जाता है. हालत गंभीर होने पर युवक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. दिल्ली में दो दिन तक चले इलाज के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया. परिजनों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि गेमिंग की आदत इतनी खतरनाक साबित हो सकती है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार मोबाइल पर गेम खेलना, मानसिक तनाव और उत्तेजना पैदा करता है. इससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ