प्रेम विवाह का ऐसा अंत: पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, पंखे से लटकाकर आत्महत्या का मामला बनाया

Crime

Crime

जगदीश बंसल, मानसा: मानसा जिले के बुढलाडा उपमंडल के नजदीक गांव हसनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी की हत्या कर उसके शरीर को पंखे से लटकाकर उसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया।

विज्ञापन

करीब ढाई साल पहले की थी लव मैरिज 

मानसा के गांव घुदुवाला की रहने वाली जसवीर कौर उर्फ ​​अमनी और बुढलाडा के गांव हसनपुर के यादविंदर सिंह यादू ने करीब ढाई साल पहले अपनी मर्जी से इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। मृत लड़की के भाई घद्दूवाला निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन जसवीर कौर ने करीब ढाई साल पहले परिवार की सहमति से यादू से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

चरित्र पर करता था शक

कुछ समय बाद पति-पत्नी में आपसी मतभेद हो गया, जिसके कारण हमेशा झगड़ा होता था। यादविंदर सिंह मेरी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। एक रात यादविंदर सिंह ने मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का नाटक किया। मेरी बहन का एक डेढ़ साल का लड़का है। थाना सदर पुलिस के एस.एच.ओ मेला सिंह ने बताया कि लड़की के भाई बलविंदर सिंह की शिकायत पर म्रतक जसवीर कौर के पति यादविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ