बिहार: 9 लोगों को निवाला बनाने वाले आदमखोर बाघ के आतंक का अंत, देखते ही गोली मारने का था आदेश

bihar

पटना: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में आतंक मचाने वाले आदमखोर बाघ को मार गिराया गया है। शनिवार को वन प्राधिकरण ने आदमखोर बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया था। बाघ अब तक इलाके में 9 लोगों को अपना निवाला बना चुका था।

विज्ञापन

बता दें कि बाघ को मारने के आदेश तभी जारी किया जाता है जब यह स्पष्ट हो जाता है कि बाघ मानव निवास में रहने का आदी है। बाघ के आतंक मचाने की सूचना के बाद हैदराबाद से और पटना से एक अन्य बचाव दल बाघ की तलाश कर रहा था। शार्पशूटर, ट्रैकर्स और पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम पिछले 6 दिनों से बाघ की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की ओर से बताया गया कि बाघ लगभग 3.5 साल का है और 12 सितंबर से क्षेत्र में लोगों को मार रहा था। बिहार सरकार ने बाघ को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया था जो स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक हो गया था। बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जहां बाघों की आबादी 40 है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ