महाराष्ट्र के CM शिंदे बोले- एक साल से मुझे चेकमेट करने का प्रयास; जानें किसे निशाना बना रहे एकनाथ

महाराष्ट्र के CM शिंदे बोले- एक साल से मुझे चेकमेट करने का प्रयास; जानें किसे निशाना बना रहे एकनाथ

Maharashtra Politics: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा हो रही है। कई मौकों पर चुप्पी साधने के बाद आखिरकार बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन उनकी प्रतिक्रिया के बाद सवाल उठने लगा है कि आखिर सीएम शिंदे का निशाना किस पर है? महाविकास अघाडी पर या फिर उनके साथ सत्ता में शामिल विरोधियों पर?

विज्ञापन

सीएम शिंदे के शहर ठाणे में एक संस्था ने ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद का शतरंज की प्रतियोगिता रखी थी। इस कार्यक्रम के लिए पहले तो सीएम ने शुभकामना संदेश दिया। बाद में शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में जारी ‘सियासत’ पर उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से मुझे चेकमेट करने का प्रयास कई लोग कर रहे हैं। लेकिन उनका सपना साकार नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

शिंदे बोले- जनता का विश्वास और समर्थन बल मेरे साथ

एकनाथ शिंदे ने कहा कि विरोधियों ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन का बल मेरे साथ है इसीलिए विरोधी चितपट (पीठ के बल गिरना) हो रहे हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अजीत पवार की महाराष्ट्र सरकार में एंट्री होने से सीएम शिंदे नाराज़ हैं। इससे सवाल उठता है कि आखिर उनका निशाना किस ओर है? क्या वे दोनों डिप्टी सीएम को निशाने पर ले रहे हैं?

शिंदे ने अपने बयान में किसी भी विपक्षी पार्टी यानी कांग्रेस, शिवसेना (UBT) या फिर एनसीपी पवार गुट का नाम या ज़िक्र नहीं किया। कई लोग और विरोधियों नाम लेकर सीएम शिंदे ने एक तीर से 2 निशाने साधे हैं। एक तो विपक्षी पार्टियों पर और दूसरा सत्ता में शामिल विरोधियों पर।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ