हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भगवान राम और राहुल गांधी के नाम में "रा" समान, राजस्थान के मंत्री ने भी की ऐसी तुलना

विज्ञापन
नाना पटोले का विवादित बयान।

मुंबई: राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। राजस्थान के मंत्री परसादी लाल मीणा के बाद अब महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राहुल गांधी के नाम और राम के नाम में ‘र’ शब्द की समानता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राम व राहुल के नाम में ‘रा’ होना एक संयोग है, लेकिन हम भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से नहीं कर रहे हैं। भाजपा अपने नेताओं के लिए ऐसा करती है। राहुल गांधी एक इंसान हैं और वे मानवता के लिए काम कर रहे हैं।

अभी पढ़ें – Rajasthan: स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की

विज्ञापन

पटोले से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की थी। मीणा ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तारीफ में जबरदस्त पुल बांध दिए और अति उत्साह में कह दिया कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। लेकिन राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। वर्तमान में, मीणा के पास राजस्थान सरकार में स्वास्थ्य और उत्पाद शुल्क विभाग है।

अभी पढ़ें – Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मिलने पहुंचे बीजेपी के नेता, विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने की मांग

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्वी राजस्थान के बड़े आदिवासी नेता परसादी लाल गहलोत कैंप के माने जाते हैं। सियासी संकट के दौरान परसादी लाल ने खुलकर सीएम गहलोत का समर्थन किया था। सचिन पायलट को बाहरी बताते हुए उनका विरोध किया था। परसादी लाल मीना अक्सर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले अपने आवास पर ज्ञापन देने आई एक महिला नेता से अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भी चर्चा में आए थे।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola