Yogi Adityanath Duplicate Filed MP Election Nomination: ‘योगी आदित्यनाथ’ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने निवाड़ी की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ नजर आए। उनके नामांकन भरने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर विरोधी भी चकरा गए, क्योंकि चुनाव नामांकन भरने वाला नेता ‘योगी आदित्यनाथ’ थे ही नहीं, बल्कि उनकी तरह दिखने वाला एक शख्स था, जो बिजनेसमैन है और निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।
<
ढोल-नगाड़ों और बॉडीगार्ड के साथ नामांकन भरने पहुंचे
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नामांकन दाखिल किया है। दिलीप जैन को उनके नाम से कम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल के रूप में ज्यादा जाना जाता है। यही नहीं, वे कपड़े भी योगी की तरह पहनते हैं। उन्होंने अपना नाम भी योगी दिलीप नाथ रख लिया है। दिलीप गुरुवार को जब चुनाव नामांकन भरने के लिए घर से निकले तो पृथ्वीपुर के लोगों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनकर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और 4 प्राइवेट बॉडीगार्डों के साथ जाकर दिलीप ने नॉमिनेशन भरा।
यह भी पढ़ें: शिक्षक की काली करतूत, IELTS स्टूडेंट को ठोका, गाड़ी के बोनट पर लटकाकर 10KM घसीटा
योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेने की इच्छा जताई
चुनाव नामांकन भरने के बाद योगी दिलीप नाथ ने कहा कि आज मैंने अपना चुनाव नामांकन भर दिया है। मैं किसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता। निर्दलीय चुनाव लड़कर जीतूंगा और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने का प्रयास करूंगा। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना आदर्श मानते हैं। हालांकि उन्हें आज तक उनसे मिलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन दिलीप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनसे चुनाव जीतने का आशीर्वाद लेना चाहते हैं, जिसके लिए वे प्रयास भी कर रहे हैं। दिलीप ने कहा कि यह इत्तेफाक है कि वे हूबहू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिखते हैं और उनके जैसा दिखने पर वह गौरवान्वित महसूस करते हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
5 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
5 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
7 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines