हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौतन बनी मंजूलिका, पति की पहली पत्नी को चाकू से काटा,खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

Rewa Crime News : मध्य प्रदेश के रीवा में एक महिला पर सौतन ने ही चाकू लेकर हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल है। खौफनाक मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

Rewa Crime News : मध्य प्रदेश के रीवा से खौफनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही सौतन पर चाकू लेकर टूट पड़ी और अधमरा कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि ये घटना दीपावली के दिन हुई। सौतन पर महिला ने चाकू से इतने वार किए कि देखने वालों की रूह कांप उठी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने चाकू से सौतन पर हमला कर दिया।

मामला रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के सोहागी थाना क्षेत्र का है। दीपावली के दिन एक सौतन ने पति की पहली पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसका किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो इतना भयावह और खौफनाक है कि हम उसे दिखा ही नहीं सकते। चाकू के वार से घायल महिला को जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए।

खौफनाक मंजर देख कांप उठी रूह

दोनों के बीच विवाद किसी वजह से हुआ था। विवाद के बाद दोनों के बीच इस कदर लड़ाई हुई कि मामला गंभीर हो गया। सौतन चाकू लेकर पति की पहली पत्नी पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी मंजर देखकर हैरान रह गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़ लड़की ने शुरू किया नया काम, साल भर की कमाई सिर्फ महीने में

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि रामबाबू वर्मा नाम का शख्स फरियादी है। उसका कहना है कि पहली पत्नी की तबीयत ठीक ना होने पर उसने दूसरी शादी की थी लेकिन पहली पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : दीपावली के दिन बुझे दो घरों के चिराग, रील बनाते वक्त गई दो दोस्तों की जान, हो गए टुकड़े-टुकड़े

31 अक्टूबर को यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि दूसरी पत्नी ने पहली पर सब्जी काटने वाली चाकू से हमला कर दिया और इसमें पहली पत्नी बुरी तरह घायल हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola