Sonam Raghuwanshi Latest Update: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के तीन हमलावरों को भी पकड़ लिया गया है। सोनम ने पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण भी कर दिया। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी पर अपने पति की हत्या के लिए हत्या आरोपियों के एक समूह को किराए पर देने का आरोप है। बता दें कि यह जोड़ा मध्य प्रदेश में अपनी शादी के कुछ ही दिनों बाद 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गया था। बता दें कि मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने यह घोषणा कि है कि एक हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर एक ढाबे के पास पाया गया।
कौन है सोनम रघुवंशी?
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी अपने पति के साथ मेघालय में हनीमून के दौरान लापता हो गई थीं। बाद में राजा का शव चेरापूंजी के पास एक खाई में मिला था। इसके बाद से सोनम का कहीं पता नहीं चल रहा था। सोमवार सुबह लापता सोनम की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक वन स्टॉप सेंटर में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की ट्रैक पैंट पहन रखी है और काफी चिन्तित नजर आ रही हैं।
ढाबे मालिक ने क्या कहा?
बता दें कि सोनम वाराणसी से करीब 40 किलोमीटर दूर नंदगंज में एक ढाबे के पास मिली। ढाबा मालिक के मुताबिक, सोनम ने उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए कहा और अपने घर पर किसी को फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एक टीम ढाबे पर पहुंची। मालिक ने कहा कि जब वह ढाबे पर आई तो वह परेशान दिख रही थी।
ये भी पढ़ेंः ‘रात 1 बजे आकर मुझसे फोन मांगा…’, सोनम की सरेंडर वाली कहानी ढाबा संचालक की जुबानी
सोनम के पिता ने क्या कहा?
इस बीच सोनम के पिता देवी सिंह ने जांच की कड़ी आलोचना की है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेघालय के सीएम इस मामले में झूठ बोल रहे हैं। उनके खिलाफ भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। मुझे यकीन है कि सीएम भी झूठ बोल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जल्द से जल्द सीबीआई को वहां भेजना चाहिए। उन्होंने आगे ये भी कहा कि सोनम ने भाई गोविंद को फोन किया, जिसने मुझे बताया कि सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है। मेरी सरकार से अपील है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। उन्होंने कोई जांच नहीं की।
हत्या में मेघालय पुलिस का भी हाथ
उन्होंने यह भी कहा कि मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि राजा रघुवंशी की हत्या में मेघालय पुलिस मिली हुई है। मैंने राजा रघुवंशी के परिवार से बात नहीं की है। सोनम और राजा शादी से पहले एक-दूसरे को नहीं जानते थे। यह एक अरेंज मैरिज थी। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। केवल मेरे बेटे गोविंद ने रात 2 बजे के आसपास सोनम से बात की। सोनम खुद ही गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची थी। मेघालय पुलिस इस मामले में सोनम को फंसाने की कोशिश कर रही है। अगर सीबीआई जांच हुई तो मेघालय के पुलिस स्टेशन के अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।
ये भी पढ़ेंः सोनम को देने होंगे इन 5 सवालों के जवाब, पति राजा रघुवंशी का हत्यारा मान रही मेघालय पुलिस
सीएम कोनरॉड संगमा ने क्या कहा?
बता दें कि एक्स पर एक पोस्ट में सीएम कोनरॉड संगमा ने लिखा है कि राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इसके साथ ही एमपी के तीन हमलावरों को भी पकड़ लिया गया है। सोमन रघुवंशी ने खुद को आत्पमसमर्पण कर दिया है। एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का अभियान जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines