'रात 1 बजे आकर मुझसे फोन मांगा...', सोनम की सरेंडर वाली कहानी ढाबा संचालक की जुबानी

Raja Raghuvanshi murder case: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में यूपी के गाजीपुर में सरेंडर करने वाली सोनम को फिलहाल यूपी पुलिस की पकड़ में है। इस बीच उस ढाबा संचालक का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने बताया कि रात को एक बजे सोनम उनके ढाबे पर पहुंची।

Sonam surrender Gazipur Dhaba Owner

गाजीपुर का ढाबा संचालक (Pic Credit-News24)

Sonam Raghuvanshi Surrender: हनीमून मनाने इंदौर से शिलॉन्ग गए राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही करवाई थी। सोनम ने आज सुबह गाजीपुर में एक ढाबे पर पहुंचकर अपनी मां को फोन किया। इसके बाद भाई ने किसी परिचित ने यह सूचना पुलिस को दी। फिलहाल सोनम गाजीपुर पुलिस की पकड़ में है। उन्होंने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर हत्या करवाई थी। फिलहाल मेघालय पुलिस ने 3 हमलावरों को अरेस्ट किया है। इस मामले में अब उस ढाबा संचालक का बयान भी सामने आया है, जहां पर पहुंचकर सोनम ने घर पर फोन लगाया।

विज्ञापन

ढाबा संचालक ने क्या बताया?

ढाबा संचालक ने बताया की रात में करीब 1 बजे महिला यहां पर आई थी। इसके बाद उसने हमें अपना फोन देने को कहा कि ताकि वह अपने घर पर फोन कर सके। इसके बाद हमने उनको हमारा फोन दिया और उसने घर पर फोन लगाकर बातचीत की। फोन पर बात करने के बाद मैंने उनको वहां पर बैठने को कहा। थोड़ी देर में पुलिस आई और उस महिला को पकड़कर ले गई। बाद में मुझे जानकारी हुई यह मामला मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी और सोनम केस से जुड़ा है।

विज्ञापन

सोनम को फांसी की सजा मिलनी चाहिए

बता दें कि सोनम रघुवंशी को अरेस्ट करने के बाद उसका मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल सोनम को सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इंदौर पुलिस की एक टीम सोनम को लाने के लिए गाजीपुर के लिए निकल चुकी है। उधर राजा रघुवंशी के परिजनों ने सोनम के लिए फांसी की मांग की है। राजा के भाई विपिन ने न्यूज24 से एक्सलूसिव बातचीत में कहा कि अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। विपिन ने कहा कि चार महीने तक दोनों के रिश्ते की बात चली है इसके बाद अरेंज मैरिज हुई थी। राजा के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि सोनम ने मर्जी के बिना शादी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ