82 हजार सैलरी, 4 लग्जरी कारें और 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति, कौन है एमपी का ये धनकुबेर?

Who is Ramesh Hingorani: जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के पास अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। बुधवार को लोकायुक्त ने उसके कई ठिकानों पर छापा मारा।

Ramesh Hingorani Bhopal

Ramesh Hingorani Bhopal

विज्ञापन

Who is Ramesh Hingorani: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक शख्स के यहां लोकायुक्त ने छापा मारा तो होश उड़ गए। इस धनकुबेर के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है। जानकारी के अनुसार, रमेश हिंगोरानी नाम के व्यक्ति के ठिकाने पर बुधवार को लोकायुक्त की कार्रवाई की गई। जिसमें करोड़ों के बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले। लोकायुक्त की इस कार्रवाई में करीब 90 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

सोना-चांदी, अकूत संपत्ति 

रमेश हिंगोरानी के घर से 1 किलो के करीब सोना, दो हीरों के नेकलेस, 4 लग्जरी कारें, 5 दोपहिया महंगे वाहन और
बड़ी मात्रा में इंडियन के अलावा विदेश करेंसी बरामद हुई हैं। इसके साथ ही तीनों स्कूलों और 10 दुकानों के दस्तावेज भी मिले। हिंगोरानी के शहर के सबसे बड़े मार्केट बैरागढ़ में 6 दुकानें हैं। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में 4 दुकानें हैं। हिंगोरानी के पास मैरिज गार्डन के दस्तावेज भी मिले। उस पर सरकारी जमीन पर कब्जा का भी आरोप है।

Advertisment

कौन है रमेश हिंगोरानी? 

रमेश हिंगोरानी मुख्यमंत्री मेधावी योजना कार्यालय में पदस्थ है। खास बात यह है कि उसकी सैलरी 82 हजार महीना है। हिंगोरानी ने ये संपत्ति कैसे अर्जित की। इसे लेकर पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार के 10 से ज्यादा बैंक खाते भी मिले हैं। साथ ही बैंक लॉकर के दस्तावेज भी पाए गए हैं।

विज्ञापन

बेशकीमती जमीन के दस्तावेज मिले 

रमेश हिंगोरानी को नौकरी करते हुए 32 साल हुए हैं। जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि उसने ये संपत्ति तीन दशक की नौकरी करते हुए कैसे अर्जित की। हिंगोरानी ने कई संपत्ति अपने बेटे और बहू के अलावा रिश्तेदारों के नाम पर भी खरीदीं। बताया जा रहा है कि रियल एस्टेट का कारोबार में उसने करोड़ों रुपये का इंवेस्टमेंट कर रखा है। उसके पास भोपाल और इंदौर हवाई अड्डे के पास बेशकीमती जमीन भी मिली। जिसकी कीमत करोड़ों में है। बता दें कि रमेश हिंगोरानी के 6 ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापे मारे। जिसमें बेटे का घर भी शामिल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ