Who is Monu Kalyane: एमपी में बीजेपी सरकार में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म सा हो गया है। इसका ताजा उदाहरण इंदौर में देखने को मिला। जब बदमाशों ने बीजेपी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। हल्या जेल रोड़ स्थित मंडल सभागृहे के सामने हुई। मोनू की हत्या उनके घर के पास रहने वाले लोगों ने ही की है। फिलहाल ये जानकारी पुलिस को मिली है। हत्या के बाद से ही बीजेपी नेता के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसे में आइये जानते हैं कौन थे मोनू कल्याणे और हत्या के वक्त वे क्या कर रहे थे?
मोनू कल्याणे बीजेपी सरकार में मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी नेताओं में से एक है। इसके अलावा मोनू, विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के करीबी दोस्त थे। मोनू हर साल अपने क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम करवाते थे। जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता समेत कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल होते थे। उनकी मौत पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोनू कल्याणे पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता था। हर साल की तरह इस साल भी भगवा यात्रा निकाल रहा था। एक दिन पहले वह मेरे पास यात्रा का निमंत्रण देने आया था।
ये भी पढ़ेंः BJP के कैबिनेट मंत्री के करीबी की हत्या, MP में बीच सड़क मारी गोलियां; सरेआम वारदात से मचा हड़कंप
जानें कौन था मोनू कल्याणे
मोनू कल्याणे बीजेपी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे। वे क्षेत्र में सबसे सक्रिय कार्यकता थे। एमपी बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उनके घर आते थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका क्षेत्र की राजनीति में क्या कद था? इसके अलावा मोनू ब्याज का काम भी करते थे।
बता दें कि मोनू कल्याणे आज क्षेत्र में भगवा रैली निकालने वाले थे। इसके लिए घर के पास में ही चैराहे पर बैनर और पोस्टर लगवा रहे थे। उसी समय बाइक सवार 2 युवक मोनू के पास आए और मोबाइल नंबर मांगा। मोनू अपना मोबाइल निकालते उसी वक्त आरोपियों ने उसके सीने पर गोली मार दी। मौके से पुलिस को गोलियों के 2 खोल भी मिले है।
ये भी पढ़ेंः ‘4 बार का CM रहा हूं… भूलने में कुछ दिन तो लगेंगे’, नेशनल सेमिनार में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines