Disabled Man Assaulted Brutally Video Viral: दिव्यांग को बुरी तरह पीटने का एक वीडियो सामने आया है। शख्स एक पैर से दिव्यांग आदमी के साथ दुर्व्यवहार करता है। उसे गालियां निकाल रहा है। उसका सामान फेंक देता है। दिव्यांग अपनी क्षमता के अनुसार उसे रोकने की कोशिश करता तो वह उसे नीचे गिराकर उसकी छाती पर चढ़ जाता है।
दिव्यांग उससे रहम की भीख मांगता है, लेकिन उस शख्स को रहम नहीं आता। वह उसे टांगों के बीच दबाकर खड़ा हो जाता है, लेकिन कोई भी दिव्यांग को बचाने की कोशिश नहीं करता। लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहते हैं। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया।
विवाद का कारण चादर बताई जा रही
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लिखे कैप्शन के अनुसार, घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। दिव्यांग रेलवे स्टेशन पर ही भीख मांगकर गुजारा करता है। उसकी आंधी टांग नहीं है, बाकी पर पट्टी बंधी हुई है। वह रेलवे स्टेशन पर एक दुकान के पास बैठकर भीख मांगता है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में विवाद चादर को लेकर हुआ था।
मारपीट करने वाले शख्स का कहना था कि दिव्यांग के पास जो चादर है, वह रेलवे की है। यही कहते हुए शख्स दिव्यांग के साथ गाली गलौज करने लगा। लोगों ने उस वक्त तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अचानक वह दिव्यांग के साथ मारपीट करने पर उतर आया। उसे दिव्यांग को थप्पड़ भी मारे। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंचा या नहीं इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी बोलने पर बिफरे IPS, ममता बनर्जी ने शेयर किया Video
देश में दिव्यांगों से मारपीट कानूनन अपराध
बता दें कि देश में दिव्यांगों के साथ मारपीट करना, उन्हें अपमानित करना, उनके साथ भेदभाव और दुर्व्यवहार करना कानूनन अपराध है। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में दिव्यांगों के प्रति अपराध के खिलाफ सख्त प्रावधान किए गए हैं। एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, दिव्यांगों को अपमानित करने, उसने मारपीट और भेदभाव करने पर 6 महीने से 5 साल तक की जेल हो सकती है।
दिव्यांगों की सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने के मकसद से कानून बनाया गया था। इसके तहत दिव्यांगों पर कमेंट करना, धक्का देना, उसके साथ खाने-पीने से इनकार करना, दिव्यांग बच्चों और महिला का यौन शोषण, करना आदि अपराध के दायरे में आता है और यह अपराध करने वालों को जेल-जुर्माना दोनों भुगतना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले बढ़ाना चाहता था चेहरे की मुस्कान… सर्जरी के दौरान चली गई जान
संबंधित खबरें
जबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
18 mins agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
21 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
21 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
22 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines