हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

विदिशा में दर्दनाक हादसा; पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत

विज्ञापन

विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक कार सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में 3 बच्चों समेत 4 की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

कार में ड्राइवर समेत 6 लोग थे सवार

घटना सोमवार रात की है, जब विदिशा के हैदरगढ़ में रहने वाले शहजाद खान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमरपुर में खेत पर गए थे। वहां से शाम को लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। कार में शहजाद खान के परिवार के अलावा उनके ड्राइवर समेत कुल 6 लोग सवार थे। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने दो लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर गोताखोरों की टीम भी पहुंच गई। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों शव तथा कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें-‘MP में कांग्रेस ने थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया…’, नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO

विज्ञापन

बारिश के चलते गड्ढे में भर गया था पानी

ग्यारसपुर तहसील के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में अमरपुर से चक तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रोड के किनारे से मुरम खोदी जा रही है। जिससे वहां गड्ढा बन गया है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण इसमें लगभग 15 फीट तक पानी भर गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola