'MP में कांग्रेस ने थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया...', नरोत्तम मिश्रा ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

MP Election 2023
Edited By Bhola Sharma

MP Election 2023
Narottam Mishra Alleged Congress Copying Pakistan Imran Khan Party Theme Song: मध्य प्रदेश में दिसंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा जहां जनता आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है, वहीं कांग्रेस ने जनाक्रोश यात्रा निकालने का ऐलान किया है। लेकिन इससे पहले चुनावी राजनीति में पाकिस्तान की एंट्री हो गई है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने अपने जनाक्रोश यात्रा के लिए पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का थीम सॉन्ग चुराया है। कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। राजस्थान और हरियाणा के चुनाव में पाकिस्तानी पार्टी के गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया। फिलहाल सियासत दिलचस्प हो गई है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस 19 सितंबर से जनाक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। यह सात अलग-अलग जगहों से निकाली जाएगी। 17 सितंबर को कांग्रेस ने थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। यह यात्रा 15 दिनों में सभी 230 विधानसभाओं को कवर करेगी।
कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने।
मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए @INCMP ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया।
कांग्रेस की 'चोरी' की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों?
जवाब दे कांग्रेस! pic.twitter.com/qkENdeE6HS
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 18, 2023
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुराकर लाई है। कमलनाथ जी के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।
वहीं, भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस के चुनावी थीम सॉन्ग को पोस्ट किया है। सचिव राहुल कोठारी ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अब पाकिस्तान के गाने भी अपनाने लगी है। यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है।
कमलनाथ जी के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी।
विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है। pic.twitter.com/2W6k548zAt
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 18, 2023
पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने भाजपा पर राजस्थान और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी पार्टी का गाना चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मंत्र है चोरी और सीनाजोरी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इमरान खान की पार्टी का गाना कॉपी किया था। फिल्म विशेषज्ञ नरोत्तम मिश्रा जी को दोनों को गाने सुनना चाहिए और फिर बताना चाहिए कि इतनी पाकिस्तानी परस्ती कहां से लाते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: