हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 66 दिन से नंगे पैर था यह शख्स, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहनाईं चप्पल

विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ऊर्जा मंत्री को चप्पल पहनाते हुए

विपिन श्रीवास्तव, ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में आज मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने हाथों से चप्पल पहनाई। ऊर्जा मंत्री 66 दिन से नंगे पैर थे। दरअसल, बीते 20 अक्टूबर को प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने इलाके की सड़कें ना बनने से नाराज होकर चप्पल-जूता पहनना छोड़ दिया था। प्रदुमन ने शपथ ली थी जब तक उनके क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में सड़क नहीं बन जाती तब तक नंगे पैर घूमेंगे। आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आज संकल्प पूरा हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद चप्पल लेकर उन्हें पहनाने पहुंचे। देखिए वीडियो…

 

और पढ़िए – एमपी में कांग्रेस को लगा एक और झटका, दिग्गज नेता BJP में शामिल

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऊर्जा मंत्री  ने समय पर बेहतर सड़क बनने के लिए संकल्प लिया था सीएम शिवराज सिंह जी चौहान के आशीर्वाद से आज यह पूरा हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्वालियर में ऐसी सड़के बनी है, जो ग्वालियर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उनकी संकल्प शक्ति से लक्ष्मण तलैया की सड़क बनकर तैयार हो गई है। वहीं किलागेट, जयारोग्य, गेंडेवाली सड़कें भी 80-90 फीसदी बन चुकी है। जल्द ही इन सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा।

 

और पढ़िए – PM मोदी बोले- एजुकेशन इनफ्रास्ट्रक्चर हो या एजुकेशन पॉलिसी… अमृतकाल में देश हर स्तर पर काम कर रहा है

विज्ञापन

बता दें जिस दिन मंत्री लक्ष्मण तलैया इलाके में सड़क निर्माण का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण कार्य धीमा होने के चलते नाराजगी जताई थी, साथ ही खराब सड़क की वजह से होने वाली परेशानियां भी गिनाई थी। लोगों की परेशानी सुनने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ठेकेदार को फटकार लगाई साथ ही अपने जूते उतार कर भी वही रख दिए थे और यह संकल्प ले लिया था कि जब तक लक्ष्मण तलैया की सड़क नहीं बनेगी तब तक वह जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। उस दिन के बाद से ही ऊर्जा मंत्री नंगे पैर ही घूम रहे थे, लेकिन दूसरे दिन से सड़क का काम शुरू हो गया था, अब लक्ष्मण तलैया की सड़क बनने के बाद ऊर्जा मंत्री का संकल्प पूरा हुआ।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola