---विज्ञापन---

MP Politics: एमपी में कांग्रेस को लगा एक और झटका, दिग्गज नेता BJP में शामिल

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके लगने का दौर जारी है, कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, आज सुबह कांग्रेस के और पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया, उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली। ब्रजबिहारी […]

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके लगने का दौर जारी है, कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, आज सुबह कांग्रेस के और पूर्व विधायक ने बीजेपी का दामन थाम लिया, उन्होंने मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली।

ब्रजबिहारी पटेरिया ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस के पूर्व विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, पटेरिया आज सुबह नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ सीएम हाउस पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। जिसे बुंदेलखंड अंचल में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि पटेरिया सागर जिले में कांग्रेस के लिए बड़ा ब्राह्मण चेहरा थे। लेकिन अब वह बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल के साथ शामिल हुईं सोनिया और प्रियंका गांधी, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

1998 में जीते थे विधायक का चुनाव

बता दें कि ब्रजबिहारी पटेरिया 1998 में कांग्रेस के टिकट पर सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, पटेरिया ने 2013 का विधानसभा चुनाव शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिला था, ऐसे में वह लंबे समय से कांग्रेस में निष्क्रिय नजर आ रहे थे, जिसके बाद आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

और पढ़िए – कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 108वां दिन, दिल्ली में मार्च कर रहे हैं राहुल गांधी

---विज्ञापन---

सागर जिले में लगातार कांग्रेस छोड़ रहे नेता

बता दें कि सागर जिले में कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं, कुछ महीने पहले कांग्रेस पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी अरुणोदय चौबे ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अरुणोदय चौबे भी कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते थे, अब उनके बाद ब्रजबिहारी पटेरिया ने पार्टी छोड़ दी है। माना जा रहा है कि ब्रजबिहारी पटेरिया 2023 के विधानसभा चुनाव में देवरी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी भी कर सकते हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 24, 2022 01:01 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola