हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को टक्कर मार भागा ट्रक, बाल-बाल बचे वीडी शर्मा

Bhopal News : मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले को टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर पर चार थानों पर पांच FIR दर्ज करवाई गई है। 6 थानों की पुलिस की गाड़ियों को भी टक्कर मारी गई है।

विज्ञापन

Bhopal News :भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कारकेट को ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने की कोशिश अकरने लगा। हालांकि उसे ब्यावरा में देहात थाना पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक पर एफआईआर भी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने काफिले को टक्कर मारने के साथ ही 6 जगहों पर आठ पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक भोपाल में कारकेट को टक्कर मारकर राजगढ़ की ओर भाग रहा था। गांधी नगर में ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया तो वहां एएसआई को टक्कर मारकर फरार हो गया। इसके बाद उसके पीछे करीब 6 थानों की पुलिस लगाई गई लेकिन ट्रक चालक पुलिस की गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। ब्यावरा में कचनारिया टोल पर पुलिस ने उसे रोका तो उसने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।

टक्कर मारकर 148 किमी भागा ट्रक ड्राइवर

ट्रक को रोकने की कोशिश में देहात थाना के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त करने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सबसे पहले ट्रक ड्राइवर ने भोपाल की लालघाटी चौराहे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में टक्कर मारी। उसके बाद गांधीनगर पुलिस की बेरीकेटिंग तोड़ते हुए 148 किलोमीटर का सफर तय कर ब्यावर पहुंचा।

विज्ञापन


यहां शुजालपुर निवासी आरोपी ट्रक ड्राइवर अजय मालवीय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने 6 स्थान के आठ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इसके साथ ही गांधीनगर ASI  नीरज चोपड़ा और ब्यावर देहात थाने के हवलदार संतोष वर्मा को भी कुचलना की गंभीर कोशिश की।

यह भी पढ़ें : नोएडा-मेरठ में जगह-जगह लगे ‘सॉरी बुबू’ पोस्टर वायरल, लोगों के साथ पुलिस भी हैरान

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अजय मालवीय प्याज बेचकर कोलकाता से वापस आ रहा था और इस दौरान वह नशे में था।शराब के नशे में उसने यह घटना अंजाम दिया है। इस दौरान अजय का साथी शकील उर्फ गोलू भी ट्रक में मौजूद था। आरोपी के खिलाफ चार थानों में पांच FIR दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola