नोएडा-मेरठ में जगह-जगह लगे ‘सॉरी बुबू’ पोस्टर वायरल, लोगों के साथ पुलिस भी हैरान

Police Investigate Viral Sorry Bubu Posters: यूपी के नोएडा से लेकर मेरठ तक इन दिनों साॅरी बुबू लिखा पोस्टर पब्लिक प्लेसेज पर देखा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ी हुई है। वहीं नोएडा पुलिस ने संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Noida Meerut Viral Poster Mystery

Noida Meerut Viral Poster Mystery

Noida Meerut Viral Poster Mystery: यूपी में इन दिनों एक पोस्टर लोगों के साथ-साथ पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गया है। नोएडा से लेकर मेरठ तक दीवारों, बिजली के खंभों और ब्रिज की दीवारों पर साॅरी बुबू के साथ-साथ कई इमोजी वाले रहस्यमयी पोस्टर दिखाई दिए हैं। पोस्टर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये पोस्टर कौन लगा रहा है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा गरम है।

पोस्टरों की संख्या को लेकर नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया है। थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने पोस्टरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पोस्टर लगाने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

पोस्टर को लेकर यूजर्स सोशल मीडिया पर काफी इंटरेस्टिंग कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग इसे किसी प्रेमी की माफी का तरीका बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे मार्केटिंग स्टंट बता रहे हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया कि इसके पीछे किसका हाथ है? चंपारण वाला नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,  ‘आजकल के आशिकों को क्या ही कहा जाए। किसी की बाबू गुस्सा हो गई है तो उसने यूपी के नोएडा से लेकर मेरठ की दीवारों पर साॅरी बुबू के पोस्टर लगा दिए हैं। अब जब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि प्यार का मामला है’।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ