मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मौजूद अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी खोलने के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मंदिर प्रशासन को नकदी और चांदी के चढ़ावे के साथ कई ऐसी पर्चियां मिलीं, जिनमें भक्तों ने भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं लिखकर मांगी थीं. इनमें कुछ मन्नतें इतनी अनोखी थीं कि उन्हें पढ़कर मंदिर के कर्मचारी भी हैरान रह गए. मंदिर ट्रस्ट ने जून महीने की दानपेटियां बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में खोलीं. गिनती के दौरान करीब 5.52 लाख रुपये नकद, चांदी के नाग और कुछ पुराने सिक्के मिले. इसके साथ ही दर्जनों हाथ से लिखी पर्चियां भी निकलीं, जिनमें लोगों ने अपनी इच्छाएं भगवान शिव के सामने रखी थीं.
ये भी पढ़ें: त्र्यंबकेश्वर मंदिर के अमृत कुंड में मिला 240 साल से ज्यादा पुराना शिवलिंग, ASI की सफाई में हुआ बड़ा खुलासा
पर्ची में क्या लिखा था?
सबसे ज्यादा चर्चा एक युवक की लिखी पर्ची की हो रही है. उसने भगवान शिव से प्रार्थना की कि उसे जल्द अमीर बना दें और उसकी मासिक आय 1 लाख रुपये तक पहुंच जाए. इसके साथ उसने कई संकल्प भी लिखे. उसने कहा कि जब तक उसकी कमाई 1 लाख रुपये प्रति माह नहीं हो जाती, तब तक वो समय बर्बाद नहीं करेगा, बिना वजह किसी के घर नहीं जाएगा, झूठे वादे नहीं करेगा और दिन में सपने नहीं देखेगा. सबसे दिलचस्प बात रही कि उसने ये भी लिखा कि चाहे रास्ते में कितने भी सुंदर लड़के दिखें, वो उनकी ओर नहीं देखेगा, जब तक उसकी आय 1 लाख रुपये प्रति माह नहीं हो जाती. ये अनोखी मन्नत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है.
NEET परीक्षा के लिए मन्नत
दानपेटी से मिली दूसरी पर्ची एक छात्र की थी. उसने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वो री-NEET परीक्षा में सफल हो जाए और उसे मध्य प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में एंट्री मिल जाए. इसके अलावा कई और भक्तों ने सरकारी नौकरी मिलने, परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक परेशानियां दूर होने और सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, दानपेटी में मिलने वाली ऐसी पर्चियां ये दिखाती हैं कि श्रद्धालु भगवान के सामने सिर्फ धन ही नहीं, बल्कि अपनी उम्मीदें, सपने और जीवन के संकल्प भी समर्पित करते हैं. कई लोग अपनी निजी परेशानियों और भविष्य की योजनाओं को भी इन पर्चियों के जरिए भगवान तक पहुंचाने का विश्वास रखते हैं. अचलेश्वर महादेव मंदिर ग्वालियर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां पूरे साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सावन, महाशिवरात्रि और बाकी विशेष अवसरों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस बार दानपेटी से मिली अनोखी मन्नतों ने मंदिर को एक अलग ही वजह से चर्चा में ला दिया है.
ये भी पढ़ें: क्या भूतों ने एक रात में बनाया था ककनमठ मंदिर? जानें 1000 साल पुराने शिव मंदिर का रहस्य
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
9 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
10 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
10 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines