Union Minister Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब केंद्रीय कृषि मंत्री बन गए हैं। कृषि मंत्री की कमान संभालने के बाद शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दिल्ली में इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट (ICAR) के नेशनल सेमिनार में शामिल हुए। यहां उन्होंने सेमिनार में आए पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि पूरे सभागार में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज ने गलती से खुद को मुख्यमंत्री कहकर संबोधित कर दिया। हालांकि, उन्होंने तुरंत इसे सही करते हुए कहा कि 4 बार का सीएम रहा हूं… कुछ दिन तो लगेंगे भूलने में।
‘तो कुछ दिन तो लगेंगे ही इसे भलने में’
ICAR के नेशनल सेमिनार संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि मैं लिस्ट बनवा रहा था कि किस-किस से मिलना है। मैं आप सभी से बात करना चाहता हूं। क्योंकि मुख्यमंत्री को हर एक विषय की जानकारी नहीं होती है। ये कहने के तुरंत बाद भी उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री कहा है। उन्होंने इस पर हसंते हुए कहा कि माफ कीजिएगा मुख्यमंत्री नहीं कृषि मंत्री… 20-21 साल से 4 बार का सीएम रहा हूं… तो कुछ दिन तो लगेंगे ही इसे भलने में। उस वक्त भी मुझे गुमान नहीं था कि सीएम सब कुछ जानते हैं।
यह भी पढे़ं: आकर्षक और भव्य बनाए जाएंगे MP के धार्मिक स्थल, CM मोहन ने दिए विभाग को सख्त निर्देश
‘कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाना है लक्ष्य’
इसके साथ ही कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम मोदी का विजन कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाना और किसानों का कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि जब से वह कृषि मंत्री बने हैं, तब से वह दिन-रात यही सोचते है कि किसानों के जीवन को किस तरह से ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
9 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
22 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines