---विज्ञापन---

आकर्षक और भव्य बनाए जाएंगे MP के धार्मिक स्थल, CM मोहन ने दिए विभाग को सख्त निर्देश

CM Mohan Yadav Strict Instructions: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के काम को लेकर एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

---विज्ञापन---

CM Mohan Yadav Strict Instructions: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है। हाल ही में इन्हीं कामों का जायजा लेने के लिए सीएम मोहन यादव ने बीते दिन विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर कार्ययोजना का जायजा लिया। इसके साथ ही सीएम मोहन ने अधिकारियों को कई सख्त निर्देश भी दिए हैं।

---विज्ञापन---

आधिकारियों को सीएम मोहन का निर्देश 

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए आधिकारियों को निर्देश देते हुए बेहतर कार्ययोजना बनाकर उस पर काम करने के लिए कहा है। इसके साथ सीएम मोहन ने सख्त हिदायत दी है कि प्रदेश के सभी पर्यटन और धार्मिक स्थल आकर्षक और भव्य बनने चाहिए। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थल बढ़ाने के भी कोशिश की जाए। सीएम यह भी कहा कि गीता जयंती और मानस जयंती पर प्रदेश में बड़े लेवल पर महोत्सव मनाने की योजना बनाई जाए। प्रदेश में भारतीय संस्कृति और दर्शन को व्यापकता से आमजन तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों के विकास में किसी तरह की कोई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश को Metro की सौगात; मोहन यादव सरकार ने बताया शहरों में कब दौड़ने लगेगी मेट्रो

---विज्ञापन---

भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर प्रवेश द्वार

इस बैठक में सीएम यादव ने अधिकारियों को भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर भोपाल के प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजाभोज और राजा विक्रमादित्य के नाम पर भी प्रवेश द्वार बनाने की योजना बनाई जाए। राज्य की सीमा पर भी प्रवेश द्वार बनाए जाने की तैयारी की जाए। इसके साथ ही सीएम मोहन ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को प्रदेश की संस्कृति और धार्मिक महत्व के स्थलों की जानकारी हो सके, इसके लिए बेहतर प्रयास किए जाना भी जरूरी हैं।

First published on: Jun 22, 2024 05:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola