Rajnath Singh Attack Congress: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की प्रचार प्रसार के लिए लगातार राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा चुनावी जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खंडवा में पहुंचे। यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जमकर लताड़ा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस भारत से डायनासोर की तरह गायब हो जाएगी।
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर निशाना
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह से कुछ दिनों में कांग्रेस भी धरती से गायब हो जाएगी। उस समय जब आप बच्चों से कांग्रेस के बारे पूछेंगे तो, बच्चे बोलेंगे कौन कांग्रेस…। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, हमारी पार्टी इसके लिए प्रस्ताव लेकर आएंगी। जरूर पड़ी तो संशोधन भी करेगी।
यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- इनके नेता भी करते हैं मोदी पर भरोसा
कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पुनासा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। यहां उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। रक्षा मंत्री ने सूरत और इंदौर का जिक्र करते हुए कहा कि चमत्कार हो गया कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 20 बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, लेकिन तब लोकतंत्र खतरे में नहीं आया भाजपा के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया, तब कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में था। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा भी दिया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines