शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- इनके नेता भी करते हैं मोदी पर भरोसा

Shivraj Singh Chauhan Targets Congress: भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में अपने रोड शो के दौरान कांग्रेस पर कसते हुए कहा कि अब तो इनके नेता भी मोदी पर भरोसा करते हैं।

Shivraj Singh Chauhan Targets Congress

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Shivraj Singh Chauhan Targets Congress: मध्य प्रदेश में इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं इस दौरान पार्टियों द्वारा लगातार जनसंपर्क और रोड शो आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी रायसेन में जन आशीर्वाद यात्रा और रोड शो था। कई मायनों में शिवराज सिंह चौहान का यह रोड शो खास रहा। भाजपा प्रत्याशी शिवराज ने इस रोड शो में कांग्रेस पर कसते हुए कहा कि इनके नेता भी मोदी पर भरोसा करते हैं।

कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं

पाटनदेव में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि अब तो कांग्रेस के उम्मीदवारों का भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं रह गया है। उनका भरोसा भी अब मोदी पर है। भाजपा सरकार में जितने विकास के कार्य हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में उन कार्यों के बारे में सोचना भी बड़ी बात थी। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। जनता जाए चूल्हे में। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि हम चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, आपकी सेवा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने क्षेत्र की बहनों को लखपति बन कर ही रहेंगे।

रोड शो में जनपद सदस्य का पर्स चोरी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में स्वागत करने पहुंचे जनपद सदस्य नितेश गौर का पर्स चोरी भी हो गया। नितेश ने बताया कि उनके पर्स में 22,000 रुपए रखे हुए थे, जो इलाज के लिए थे। उन्होंने थाना कोतवाली में पर्स चोरी होने की सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ