Union Budget 2023: विपिन श्रीवास्तव। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया, जिसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किया है, बजट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के उत्थान वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को राहत दी है। यह बजट देश के लिए बहुत फायदेमंद बजट होगा।
पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
सीएम शिवराज ने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। सीएम ने कहा कि ‘मैं ऐसे बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की ओर से अभिनंदन करता हूं और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’
और पढ़िए – CM गहलोत ने किराेड़ी लाल पर साधा निशाना, कहा- हमारे कुछ नेता तो छात्रों को भड़काते हैं
यह गरीब कल्याण का बजट है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘यह गरीब कल्याण का बजट है। यह किसानों के उत्थान का बजट है। यह माताओं, बहनों, बेटियों को आगे बढ़ाने वाला, मध्यमवर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। 7 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री की गई है। यह कमजोर वर्गों के कल्याण का बजट है। यह नौजवानों का बजट है। आजादी के अमृतकाल में पीएम मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। यह बजट वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है।’
वहीं बजट में आदिवासी वर्ग पर भी फोकस किया गया है, जिस पर सीएम शिवराज ने खुशी जताई है, उन्होंने कहा कि ‘मुझे खुशी है कि जनजातीय विद्यार्थियों के जीवन में इस निर्णय से अभूतपूर्व परिवर्तन आयेगा। इससे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश के मेरे जनजातीय बेटे-बेटियों के जीवन को एक नई दिशा मिलेगी।’
सीएम शिवराज का कहना है कि इस बजट से सभी को फायदा होगा, जिस तरह से बजट पेश किया गया है, उससे नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। क्योंकि यह सरकार राष्ट्र के हित में फैसला लेने वाली सरकार हैं। बता दें कि बजट से हर वर्ग को बड़ी उम्मीदें थी।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
8 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
19 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines