हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: भोपाल में शराब दुकान के सामने कुर्सी लगाकर बैठीं उमा भारती, मंदिर के सामने वाइन शॉप हटाने को कहा

विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बीते डेढ़ साल से शराबबंदी को लेकर अलग-अलग तरीके अपना रही हैं। वे शिवराज सरकार पर कभी गरम तो कभी नरम दिखाई देतीं हैं। 2 अक्टूबर को पैदल मार्च निकाला तो अब सोमवार देर शाम अचानक भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित शराब दुकान पर पहुंच गईं। उमा भारती ने महिलाओं और बच्चों के साथ शराब दुकान के सामने लगी नेट को हटवाया और कुर्सी लगाकर बैठ गईं।

शराब की दुकान पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने है। इसी पर उमा भारती ने शराब दुकान के मैनेजर पर नाराज़गी ज़ाहिर कर इसे बंद करने को कहा। मैनेजर से ये भी कहा कि वो शराबबंदी अभियान में उनका साथ दें, शराब से लोगों की जिदंगी बर्बाद हो रही है। इस पर मैनेजर ने कहा कि उसकी गलती नहीं है तो उमा भारती ने कहा कि तो सरकार की गलती है। ये बात सरकार तक पहुंचना चाहिए।

अभी पढ़ें – हेमंत सोरेन बोले-विरोधी रच रहे झूठा षड्यंत्र, हमारी गाड़ी न रुकी है न रुकेगी 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में, दिल्ली सरकार के खिलाफ, हमारी ही पार्टी के लोग आंदोलन कर रहे हैं और ऐसे ही मंदिर के सामने दुकान खोले जाने के विरोध में आंदोलन किया है। हम भी यहां आंदोलन करके जायज काम कर रहे हैं। उमा भारती ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि मैं 11 से 16 अक्टूबर के बीच यहां पर आना चाहती थी, लेकिन 11 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था और कल गृहमंत्री अमित शाह का।

अभी पढ़ें – घटिया पाम ऑयल से नकली घी बनाने के कारखाने का पर्दाफ़ाश, खाए तो लीवर डेमेज होना तय

विज्ञापन

जो हो रहा है, उसे मैं देख नहीं पा रही हूं: उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए बहुत काम किए हैं। मैं नहीं चाहती थी कि उनके मध्यप्रदेश में रहते हुए मैं कोई ऐसा काम करूं जो उन्हें ठीक न लगे, लेकिन जो हो रहा है, उसे मैं खुद देख नहीं पा रही हूं। ये दुकान मुझे पिछले 6 महीने से अखर रही है और मैं अंदर ही अंदर इस दुकान को लेकर बात करती रहती थी। मैनेजर कह रहा है कि हमें पांच से महीने का समय दीजिए, रोजी-रोटी का सवाल है।

करीब 3 महीने पहले भी उमा भारती ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 3 पेज का एक पत्र लिखकर शराबबंदी को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी और उस पत्र को मीडिया में जारी किया था। करीब 7 महीने पहले मार्च में भी उमा भारती भोपाल में इसी तरह अचानक शराब की दुकान में पहुंचकर पत्थर से शराब बोतल तोड़कर विरोध कर चुकी हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola