उमा भारती ने CM शिवराज पर बरसाए फूल, मुख्यमंत्री ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Edited By Arpit Pandey

uma bharti honored cm shivraj for new liquor policy
Edited By Arpit Pandey

uma bharti honored cm shivraj for new liquor policy
Uma Bharti CM Shivraj: मध्य प्रदेश में नई शराब नीति लागू होने के बाद अब उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्मान किया है। आज सीएम शिवराज सुबह-सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के घर पहुंचे जहां उन्होंने सीएम का सम्मान किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भी उमा भारती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
मध्य प्रदेश की नई शराब नीति में संशोधन होने पर उमा भारती ने कहा कि आज उन्होंने सीएम शिवराज का घर पर स्वागत किया है, लेकिन जल्द ही वह बड़े स्तर पर सूबे के मुखिया का नई शराब नीति के लिए स्वागत करेगी। क्योंकि उन्होंने बड़ा काम किया है। उमा भारती ने कहा कि नई आबकारी नीति के बाद पहली बार शिवराज जी के मेरे घर आगमन पर उनका स्वागत सत्कार किया।’
नई शराब नीति से खुश उमा भारती ने सीएम शिवराज का किया अभिनंदन pic.twitter.com/tOUlUlTikQ
— News24 MP-CG (@News24_MPCG) February 27, 2023
उमा भारती ने कहा आबकारी नीति में मध्य प्रदेश पूरे देश में मॉडल स्टेट बन गया है, इसके लिए नारी शक्ति की तरफ से सीएम शिवराज का अभिनंदन किया है। जबकि बड़े स्तर पर सीएम का अभिनंदन करने के लिए उनका समय मांगा है। पहले भी यह योजना थी, लेकिन सीधी हादसे की वजह से उनके सम्मान का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
बता दें कि उमा भारती लंबे समय से प्रदेश में नई शराब नीति लागू किए जाने की मांग कर रही थी। इसके लिए उन्होंने कई बार शिवराज सरकार को आड़े हाथों भी लिया था। ऐसे में शिवराज सरकार ने पिछली कैबिनेट बैठक में प्रदेश में नई शराब नीति लागू करने के फैसले पर मुहर लगा दी। जिसके तहत अब प्रदेश में शराब दुकान से शराब खरीदी तो जा सकेगी, लेकिन शराब दुकान में पी नहीं जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: