Viral Video: उज्जैन के मंदिर की दीवार पर युवक ने किया पेशाब, पकड़े जाने पर मिली सजा

Ujjain Man Caught Urinated on Temple Wall Viral Video: उज्जैन में एक युवक मंदिर की दीवार पर पेशाब करते पकड़ा गया।

Ujjain Temple man caught urinated on wall Video Viral

Ujjain Temple man caught urinated on wall Video Viral

विज्ञापन

Ujjain Man Caught Urinated on Temple Wall Viral Video: उज्जैन में एक युवक ने मंदिर की दीवार पर पेशाब कर दिया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने उसे ऐसा करते देखा, उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पेशाब करने वाले युवक को पकड़कर स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद उससे माफीनामा लिखवाया गया। स्थानीय लोगों ने उसे सजा के तौर पर उस दीवार को धुलवाया, जहां उसने पेशाब किया था। साउथ एशियन डाइजेस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला महाकाल थाना क्षेत्र के एक मंदिर का है। आरोपी की पहचान जाबिर नाम के युवक के रूप में हुई है।

आरोपी ने मांगी माफी

वायरल वीडियो में एक शख्स को आरोपी का कॉलर पकड़कर उसका नाम पूछते हुए देखा जा सकता है। आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त मंदिर के अंदर हैं और वह उनका इंतजार कर रहा है। इसके बाद स्थानीय लोग विरोध करते हुए उसे महाकाल थाने ले गए।

Advertisment

News24 Whatsapp Channel

इसके बाद जाबिर को उस दीवार को धोने के लिए कहा गया जहां उसने पेशाब किया था। उन्होंने माफीनामे पर भी हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले इसी तरह की एक घटना में 60 साल के बुजुर्ग को उज्जैन के रामघाट इलाके में एक मंदिर की दीवार पर पेशाब करते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन

घटना के वायरल वीडियो में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने दावा किया कि जब वह अपने परिवार के साथ रामघाट के किनारे टहल रहा था, तो उसने एक बुजुर्ग व्यक्ति को वहां बने छोटे मंदिरों पर पेशाब करते देखा। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो वह नहीं माना, जिसके बाद उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और बाद में उसे महाकाल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ