RPF की सतर्कता से बची दो जिंदगियां, 2 अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर हुई घटना का वीडियो वायरल
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की सतर्कता के चलते एक नहीं बल्कि दो-दो जिंदगी बचाई गई। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरी एक महिला और एक लडकी की जान बचाई है।
रेल सुरक्षा बल द्वारा पिपरिया एवं मदनमहल रेलवे स्टेशनों पर ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए अलग-अलग घटनाओं में दो रेलयात्रियों की जान बचाई।
पहला मामला पिपरिया रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा की सतर्कता से महिला यात्री की जान बचाई जा सकी है। हुआ यह कि दिनांक 1 नवंबर को एक महिला यात्री गाड़ी संख्या 22938 रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से मैहर से पिपरिया सामान्य श्रेणी में जनरल टिकट के साथ यात्रा कर रही थी।
इसी दौरान फूलन देवी पिपरिया स्टेशन पर चलती गाड़ी से उतरने की कोशिश में ट्रेन से गिर गई। जिसे स्टेशन ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने बड़ी तेजी व सजगता दिखाते हुऐ महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया।
वहीं दूसरी घटना मदनमहल स्टेशन की है जहां प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक गोविंद उप्रेती ने एक 16 साल की लड़की की जान बचा ली। बताया जा रहा है कि, 16 साल लड़की आराधना मरावी अपने पिता के साथ गाड़ी संख्या 05704 नैनपुर से जबलपुर के मदनमहल स्टेशन से 1 नवंबर को सुबह 10:37 बजे नैनपुर से जबलपुर की यात्रा कर रही थी।
इसी दौरान मदनमहल स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर दोनो गाड़ी से उतरे एवं पुनः गाड़ी चलने पर बच्ची चढ़ते समय पैर फिसलने से चलती गाड़ी से गिरने लगी जिसे ड्यूटी स्टाफ द्वारा तत्काल बच्ची को गिरने से बचाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: