ट्विशा शर्मा की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, एम्स ने CBI को सौंपी फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिशू

Twisha Sharma Death Case: मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत की मामला फिर सुर्खियों में है। क्योंकि एम्स भोपाल ने ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बनी फाइनल फोरेंसिक रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में हुए खुलासों की जानकारी सामने आई है तो आइए जानते हैं कि रिपोर्ट क्या कहती है?

Twisha Sharma Death Case

Credit- News 24 GFX

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में AIIMS की फाइनल फोरेंसिंक रिपोर्ट आ गया है। 11 पेज की यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में CBI को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने CBI को वैज्ञानिक आधार पर मामले में अपनी अंतिम राय दी है। सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में लिगेचर को लेकर अहम खुलासे हुए हैं। जिम्नास्टिक बेल्ट पर स्किन के टिशू मिले हैं और इंजरी का पैटर्न भी मैच हुआ है। अब मामले में CBI की आगे की जांच और कोर्ट की कार्रवाई पर नजर है, जिसे AIIMS की रिपोर्ट से नई दिशा मिल सकती है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले के घाव का निशान बेल्ट के पैटर्न से मिला

सूत्रों के अनुसार, एम्स के मेडिकल बोर्ड की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विशा शर्मा की गर्दन पर जो घाव मिला है, उसके सैंपल जिमनास्टिक बेल्ट के पैटर्न से मिल खाती है। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर गले पर मिले घावों का सच पता नहीं चल पाया था, क्योंकि उस समय मेडिकल बोर्ड को वो बेल्ट नहीं दी गई थी। जबकि मामले में उस बेल्ट का इस्तेमाल होने का शक जताया गया था। इसी वजह से परिवार की डिमांड पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश दिया था। लेकिन रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा की मौत पर अंतिम राय क्या दी है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

24 मई को हुआ था ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर एम्स नई दिल्ली के डायरेक्टर ने फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों का एक बोर्ड गठित किया था। इस बोर्ड ने 24 मई को ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया। इस टीम ने ट्विशा के ससुराल यानी समर्थ और गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित घर का दौरा भी किया था। हाई कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में देने को कहा था। आदेश का पालन करते हुए बोर्ड ने रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी। रिपोर्ट की एक कॉपी CBI को, एक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में और एक AIIMS के डायरेक्टर का सौंपी गई है, जिससे आगे की जांच में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

12 मई को ससुराल में हुई थी ट्विशा की मौत

बता दें कि ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को ससुराल में हुई थी। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने सुसाइड किए जाने की बात पुलिस को बताई थी, जबकि उसका पति समर्थ सिंह फरार हो गया था। घर के अंदर लगे CCTV की फुटेज में पहले ट्विशा ऊपर जाती दिखा और फिर समर्थ 2 अन्य लोगों के साथ उसके शव को नीचे लाते हुए नजर आया। ट्विशा के मायके वालों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाा। वहीं पुलिस को भी शक हुआ तो हत्या का मामला दर्ज किया गया। 10 दिन बाद 22 मई को समर्थ सिंह ने सरेंडर किया और फिर पुलिस ने सास गिरिबाला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले की जांच CBI कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ